Translate

बुधवार, 23 सितंबर 2020

बड़ामलहरा। ATM लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा।


//लोकेन्द्र सिंह बुन्देला//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। आईजी अनिल शर्मा, डीआईजी विवेक राज सिंह एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में चल रही अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ामलहरा थाना प्रभारी राकेश साहू की बड़ी कार्यवाही, एटीएम लूट की योजना बना रहे 4 बदमाशों को अवैध रिवाल्वर कट्टा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार, अखिलेश, दीपचंद्र, नरेंद्र, लखन निवासीगण पिपराकला द्रोणागिरी पहाड़ी के जंगलों में बैठकर बना रहे थे एटीएम लूट की योजना, मुखबिर की सूचना पर बड़ामलहरा थाना प्रभारी राकेश साहू ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर एक 315 बोर का कट्टा, दो छुरे, एक लोहे के सब्बल व मोटरसाइकिल की जप्त, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बड़ामलहरा के इंडिया नंबर 1 एटीएम लूट कि बना रहे थे योजना, बदमाशों को गिरफ्तार करने में एसआई एमएम मिश्रा, एसआई मुकेश शाक्य, एएसआई मनीराम गौड़, प्रधान आरक्षक अभिषेक पटेल, आरक्षक ओमकार पटेल, रामकिशोर चंद्रभान, उदयभान, मुन्नी लाल तिवारी, वीरेंद्र साहू की रही अहम भूमिका रही।