बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन के दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालयों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं कराना अनिवार्य किया गया था जिसके क्रम में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा में भी ओपन बुक प्रणाली के तहत अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं संपन्न कराई गई. जिसका मुख्य रूप से परीक्षा संग्रहण केंद्र उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए बक्स्वाहा नवीन महाविद्यालय को बनाया गया तो साथ ही बम्हौरी हाई सेकेंडरी स्कूल एवं बाजना शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल को संयुक्त परीक्षा संग्रहण केंद्र बनाया गया।
सोमवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा में बनाए गए परीक्षा संग्रहण केंद्र में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका जमा की गई बता दें परीक्षा संग्रहण केंद्र पर शासन के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के तहत पुख्ता इंतजाम थे इस दौरान वहां पर कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का महत्वपूर्ण ख्याल रखा गया।