Translate

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

बमीठा। पोषण माह में किया गया जागरूकता कार्यक्रम।


 

//आशीष मिश्रा//                        

बमीठा(छतरपुर)।  ग्राम पंचायत  गंज में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डब्ल्यू एच एच और जी आई जेड के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर द्वारा चलाये जा रहे कोविड 19 राहत कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक संतोषी शिवहरे एवं  प्रेरक दीनदयाल पटेल ने गर्भावस्था के दौरान उपस्थित महिलाओं को अच्छा खानपान रखने के महत्व पर समझ बनाई उन्होंने कहा कि गर्भ अवस्था एवं धात्री मां के साथ-साथ शिशु के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है इस समय महिलाओं को अपने दैनिक आहार में सब्जियां दालें दूध व दूध से बने पदार्थों के साथ-साथ मोटे अनाजों का सेवन करना चाहिए जिससे मां का स्वास्थ्य ठीक रह सके और शिशु भी पूर्णतः स्वस्थ रहे खानपान के साथ-साथ हमें अपने दैनिक साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि पोषण और स्वच्छता एक दूसरे के पूरक हैं।

              साथ में बच्चों को 10 खाद्य समूहों के बारे बताया गया और समझाया गया कि हमें अपने खाने में प्रतिदिन कम से कम 6 से 7 प्रकार के समूहों को शामिल करना है जिससे हमारे खाने में विविधता का उपयोग हो सके और हम स्वस्थ्य रहे, इसी क्रम में बच्चों को हाथ धोने के 6 तरीकों के बारे में भी बताया गया कि हमें अपने हाथ प्रतिदिन इस प्रकार से धोना है जिससे हमारे हाथों में लगी गंदगी अच्छे से साफ़ हो जाती है साथ में टिपिटेप के बारे में बताया गया जिसे देखकर बच्चे बहुत खुश हुए और उसका उपयोग करने के लिए उत्सुक हुए। बच्चों के साथ सांप सीढ़ी का खेल भी खिलाया गया जिसमें बच्चों को समझाया गया कि हमें गन्दी आदतों को नही अपनाना है हमें अच्छी आदतों को अपनाना है गन्दी आदतों के कारण ही हम बीमार हो जाते है और हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है।   

         उक्त कार्यक्रम में  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  सहायिका शामिल रहीं|