//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद घुवारा में लोगों की समस्यायों का समाधान हेतू कुछ समाज सेवक भी अपने कार्य से पीछे नहीं होते जब भी कहीं इन सोसायटी की जरुरत होती है निस्वार्थ भाव से काम करने लगते हैं।
ऐसा ही मामला घुवारा का है जहा लोगो की समस्यायों के निराकरण के लिए सनसाइन ह्यूमन सोसायटी ने लोगों की समस्यायों को लेकर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें लोगों की विभिन्न समस्यायों को संविधानिक तरीके से समाधान करने के लिए अनुरोध किया।
इसमें कुछ बेरोजगार तथा कुछ बेघर लोग शामिल हैं जो कई सालों से अपनी काम को कराने में असमर्थ हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने रोजगार के साधन से अपरिचित हैं इस ज्ञापन में पुनु साहू, महेंद्र कुमार, राजेश सोनी, सुनील सेन,चायना बानो,घसीटा अहिरवार ने एक साथ मिलकर ज्ञापन दिया।
तथा ज्ञापन के उपरांत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री गोस्वामी जी के द्वारा आश्वासन दिया गया की नगर का कोई भी व्यक्ति बेधर तथा बेरोजगार नहीं रहेगा ।