नेटवर्क रीवा। वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व मंत्री श्री रमाकांत तिवारी जी के निधन से तराई क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है| युवा एकता परिषद के युवाओं ने स्वर्गीय श्री तिवारी के गृहग्राम चाकघाट पहुंचकर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी| इस दौरान युवा एकता परिषद के संरक्षक पंडित सचिन शर्मा 'सूर्या', बघेली कलाकार अविनाश तिवारी,अमन शुक्ला आर्यन,अमर पासी,अजय मिश्रा,शुभम मिश्रा,मनीष तिवारी,राजू मिश्रा,बृजेश्वर तिवारी,विनोद उपाध्याय,गोलू शर्मा ईशू केशरवानी व अंकित पाण्डेय समेत कई युवाओं ने श्रद्धांजलि दी| युवा एकता परिषद के मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की श्री तिवारी के निधन से तराई क्षेत्र के साथ ही रीवा की अपूर्णीय छति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
Translate
बुधवार, 30 सितंबर 2020