//शिवराम अठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेरोजगारी युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली तो साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बता दे विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले किया गया जिस दौरान बक्सवाहा नगर के मुख्य मार्गो से नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई।
रैली बक्स्वाहा एनएसयूआई कार्यालय से शुरू होकर नगर के गांधी चौक एवं राम नारायण मंदिर के बाद बड़ा बाजार एवं मुख्य बस स्टैंड होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंची जहां पर तहसीलदार त्रिलोक पोशाम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन का हवाला देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बन्ना ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते युवा लगातार परेशान है एवं कांग्रेस सरकार जब प्रदेश में आई थी तो कांग्रेसी सरकार ने प्रदेश के युवाओं से ₹4000 बेरोजगार भत्ता देने का वादा किया था लेकिन प्रदेश की भाजपा और शिवराज कंपनी ने इस नीति को बदल दिया है।
तो वही बेरोजगार युवा एवं कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभाग के बक्सवाहा नगर अध्यक्ष अनिल जैन बड़कुल ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम लगातार परेशान हैं तथा इस क्षेत्र में पिछड़े विकास को लेकर हम अब भी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
तो वहीं ज्ञापन देने वालों में एन एस यू आई के व्लोक अध्यक्ष रत्नेश रागी अमर सोनी प्रदीप विश्वकर्मा आशीष चौरसिया प्रमोद दुबे अनेकांत जैन सौरभ जैन प्रिंस जैन चंद्रभान पटेल लट्टू विश्वकर्मा आशिक मंसूरी रामदास साहू इनायत मंसूरी राहुल जैन सोनू तिवारी आशीष जैन जितेंद्र जैन राघव बिल्थरे प्रतीक जैन सहित NSUI एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।