Translate

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

निवाड़ी। चोरी की बारदात का खुलासा...पुलिस को मिली सफलता आरोपी अजय को किया गिरफ्तार।


//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। बीते रोज निवाडी स्थित वार्ड नम्बर 12 में हुयी चोरी का खुलासा स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करके सफलता हासिल की है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यालय में स्थित वार्ड क्रमांक 12 निवासी महिला राजकुमारी अहिरवार के घर को सूना पाकर उसका ही जिठानी का लडका  ताला तोड़कर सोना चांदी जेवरात और अलवारी में रखी रकम  80 हजार रूपये लेकर चम्पत हो गया था ।

पीडित महिला राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 157 ,380 के तहत अज्ञात में प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरी की जांच पडताल शुरू कर दी थी ।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी के संयुक्त कुशल निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलाब शर्मा ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी अजय तनय राजू अहिरवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

थाना प्रभारी गुलाब शर्मा ने बताया कि  आरोपी अजय अहिरवार के पास से सोने चांदी का जेवरात और नगदी सहित एक पानी की मोटर बारामद हुयी है ।

एक  दिन पूर्व हुयी चोरी की बारदात का खुलासा करने में बहादुर कर्तव्य निष्ठ चर्चित एस.आई गोपाल सिंह चौहान और गठित टीम के सदस्य आरक्षक नागेन्द्र , गब्बर सिंह , हरिमोहन , राजेश चौहान , भगवतपाल की मेहनत लगन एवं तत्परता से मिली सफलता की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।