//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। समाज सेवी संस्था सनशाइन ह्यूमन वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी घुवारा के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जगदीश मोहल्ला मैं जा कर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया तथा समिति द्वारा अपने उद्देश्यों से आम नागरिकों को अवगत कराया गया इसी क्रम में महात्मा गांधी जन्म जयंती माह में पूरे नगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा तथा वहीं वार्ड क्रमांक 13 आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया।
जिसमें खराब गुणवत्ता का दलिया पाया गया इस बात को उच्च अधिकारियों को बताया गया उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि सुधार करवाएंगे।
संस्था के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमारनिगम,प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह,कार्यकारी उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा संयुक्त सचिव बृजेंद्र सिंह ,जितेंद्र साहूसदस्य गण नरेंद्र फौजदार अनिल सिंह संदीप साहू धर्मेंद्र प्रजापति अमर खटीक जित्तू साहू राघवेंद्र सिंह रवि नामदेव एवं विशेष सहयोगी के रुप में रविंद्र कुमार जैन पत्रकार उपस्थित रहे।