//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बाजना अंतर्गत बाजना हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर आज कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया।
जिस के संबंध में सुपरवाइजर केबी शर्मा ने बताया कि आज गुरुवार को कोरोना टीकाकरण के दौरान कुल 70 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
एवं उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।