Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

शेख सेमरा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत,एक की हालत गंभीर।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के शेख सेमरा के पास आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिस दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है तथा एक बच्ची की हालत गंभीर है।

बता दें बक्सवाहा थाना क्षेत्र के क्षेत्र शेख सेमरा के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।