Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

बड़ामलहरा। महराजगंज पहंची युवा टोली टीकाकरण के लिए किया जागरूक।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए एवं भविष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने लिए जितने प्रयाश सरकार कर रही है उतने ही प्रयाश बड़ामलहरा क्षेत्र के युवा कर रहे है बड़ामलहरा क्षेत्र में करीब 10 यूवाओ की एक टोली गांव गांव पहुचकर ग्रामीण इलाकों में निवास कर रहे एवं जिनके दिमाग में टीकाकरण के प्रति भ्रांतियां बैठी हुई है ऐसे लोगो को टीकाकरण के प्रति के जागरूक कर रहे है बड़ामलहरा के रामगोपाल यादव ने आज अपनी युवा टोली के साथ ग्राम महराजगंज में पहुचकर ग्रामीणों से मुलाकात की एवं ग्राम् के प्रत्येक व्यक्ति जिनका टीकाकरण हो चुका है उनके एवं जिन व्यक्तियो का टीकाकरण नही हुआ सभी से मिले एवं उन्हें जागरूक करते हुए कहा अगर कोरोना महामारी का स्थायी इलाज है तो केवल टीकाकरण ही इसलिए सरकार का साथ देते हुए राष्ट्रनिर्माण में सहयोग करते हुए अपना अपने परिवार का मुहल्ले के सभी लोगो ओर गांव के सभी लोगो का टीकाकरण अवश्य करवाये इस जागरूकता के कार्यक्रम में रामगोपाल यादव , गोविंद यादव , सुजान सिंह परमार , शिवजी राजा कसेटा , उदय यादव , पुष्पेंद्र यादव , ब्रजेश अहिरवार शामिल रहे।