Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

बड़ामलहरा। लॉकडाउन में ढील मिलते ही बाजार में पसरे सन्नाटे में लौटी रौनक।

//अक्षय जैन//

बडामलहरा(छतरपुर)। जिले सहित संपूर्ण देश में फैली जानलेवा बीमारी  कोरोना के चलते गुजरी 14 अप्रैल की रात 10 बजे से जिला कलेक्टर के आदेश पर लागू हुये कोरोना कर्फ्यू से कुछ शर्तों के साथ मंगलवार  राहत मिल गई है। जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्र की स्थिति के आधार पर एसडीएम को दिये निर्देशों के पालन में एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बडामलहरा  आनलाँक कर दिया है जिससे न केवल बाजार गुलजार हो गये है बल्कि बाजार में पसरे सन्नाटे में फिर रौनक लौट आयी है। मंगलवार प्रत्येक दुकानदार और ग्राहकों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखी। गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते मध्यम वर्गीय और फुटपाथी दुकानदार रोजी-रोटी के लिये खासे संकट से जूझते रहे। मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर बाजार खुलने से 

•  मध्यम वर्गीय व्यापारी की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।

 आनलाँक होते ही  कुछ लोग अपने आपको कोरोना मुक्त मान  बैठे है अधिकतर लोग बचाव के लिए बताए गए नियमों को भूलकर बगैर मास्क के घूमने लगे है। आम आदमी की ये मनमानी कहीं लोगों को ये मंहगी न पड़ जाये और फिर कोरोना कर्फ्यू का सामना  करना पड़ जाये। गौरतलब है कि मास्क न लगाने वालों और टीकाकरण के लिए अभी भी प्रशासन को सक्रिय रहना पडेगा अन्यथा हालात कब बिगड जायें कोई भरोसा नहीं।