//आशीष चौरसिया//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं बिजावर एसडीएम के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा नगर बक्सवाहा के मुख्य मार्ग से होते हुए वृहद वैक्सीनेशन महाअभियान रैली आज रविवार को निकाली गई,
तो साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया।
बता दें कि इस रैली का उद्देश्य यह है कि 21 जून से प्रारंभ होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान में अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन करायें तथा दूसरे लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करें।