पशु चिकित्सालय के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता।
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| पशु पालन विभाग द्वारा खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को पशु चिकित्सालय समीप स्थित मैदान में किया गया।जिसमें किसी भी नस्ल की गाय जिससे दिन में लगभग 4 लीटर या इससे अधिक दूध उत्पादित होता हो। ऐसी गायों को इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें खंड स्तरीय पुरस्कार के रूप में प्रथम 10000 द्वितीय 7500 व तृतीय को 5000 एवं इसी क्रमानुसार जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार 50,000 द्वितीय 25000 व तृतीय को 15000 प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुनील बन्ना जी विधायक प्रतिनिधि ,राजनाथ सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी बकस्वाहा ,आर एल अहिरवार बीएमओ बक्सवाहा ,भगवानदास दीक्षित ,लक्ष्मण यादव ,जगदीश कुर्मी ADVO ,स्वप्निल कुर्मी ADVO ,अनिल सूत्रकार ADVO एवं छात्र शक्ति युवा संगठन से रत्नेश रागी प्रमोद दुबे अनेकांत जैन नेता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
