Translate

रविवार, 2 मई 2021

बढतें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुये नैनागिर के ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर बैरियल लगाकर खुद को किया शील।

//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम नैनागिर के ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव की सीमाओ पर बैरियर लगाकर गांव की सीमाओं को शील किया है. 

अचानक से बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बक्सवाहा क्षेत्र के नैनागिर ग्राम के ग्रामीणों द्वारा यह अनूठी पहल की गई है जिसमे उनके द्वारा प्रशासन का भी सहयोग लिया गया है।

निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति यह जन जागरूकता अति सराहनीय है।

गौरतलब है कि हाल ही में बक्सवाहा क्षेत्र के कुछ अन्य गांव के ग्रामीणों द्वारा भी इसी प्रकार गांव की सीमाओं को सील किया गया है।