राजनगर एस डी एम की नई पहल।
समस्याओ का तुरंन्त निराकरण करने की कवायद शुरू....
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट......
इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत टिकुरी के कुदरपुरा ग्राम में एसडीएम राजनगर आईएएस स्वप्निल वानखेडे के नेतृत्व में जन एक्सप्रेस ने पहुंचकर जन समस्या का निवारण कैंप का आयोजन किया गया ।
इस कैंप में सभी राजनगर ब्लॉक के अधिकारियों के साथ एसडीएम और नायब तहसीलदार जनपद सीईओ भी शामिल रहे, और ग्राम वासियों की समस्या को सुना गया और तत्काल ही उनका निराकरण भी किया गया।
इस कैंप के दौरान नि:शुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाया गया जिसमें ग्राम वासियों का टीवी और कुपोषण की जांच की गई ।
इसी के साथ विभिन्न विभागों के संबंधित समस्याओं का निराकरण स्थल पर ही किया गया। नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर में लगभग 200 शिकायत आवेदन पत्र आए जिन का एसडीएम महोदय के द्वारा मौके पर ही निवारण किया गया आज की इस कैंप में जनपद सीईओ जयशंकर तिवारी नायाब तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह नायाब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सब इंजीनियर प्रदीप चतुर्वेदी खाद्य अधिकारी राकेश कनउआ मौजूद रहे ।
