Translate

रविवार, 20 जून 2021

बाजना में हो रहा नियमों का उल्लघंन, रविवार को भी खोला गया बाजार,प्रशासन बेखबर।



बाजना(छतरपुर)। शासन के दिशा निर्देश अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार को समस्त बाजार बंद का रखने का आदेश जारी किया गया है। 

जिसका पूर्ण रुप से उलंघन आज बाजना के किया गया है।

बता दे नियमों का उल्लंघन करते हुए बाजना में यह बाजार खोला गया. तो वहीं बाजार में लोगों की भीड़ तथा बिना मास्क लगाए हुए लोग भी इधर उधर घूमते हुये दिखाई दिए।

निश्चित रूप से कहीं ना कहीं प्रशासन भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में नाकामयाब नजर आ रहा है।