Translate

सोमवार, 2 अगस्त 2021

बक्सवाहा। शासकीय मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास का क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया शुभारंभ।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आज सोमवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी के द्वारा स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया जिससे अब छात्र छात्रायें तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के समय विधायक श्री लोधी ने कहा कि स्मार्ट क्लास की आधुनिक प्रणाली से बच्चों और शिक्षकों के बीच फ्रेंडली वातावरण बनता है एवं स्मार्ट क्लास से बच्चे ज्यादा आसानी से बहुत कुछ सीख पाते हैं तथा शिक्षकों को पढ़ाने में भी आसानी होती है।

जिस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिक तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

बता दें कि छतरपुर जिले के 106 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित की जानी है. जिसमें बक्सवाहा क्षेत्र के कुल 06 स्कूल सम्मिलित है।