//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। ज्यो ज्यो जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना कर्फ्यू मैं आम जनता को ढील दी जा रही है त्यों त्यों बड़ामलहरा अनुविभाग में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है दिन गुरुवार को अनुविभाग के भगवा नगर में जिला प्रशासन के आह्वान पर टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान को चलाते हुए घुवारा घुवारा एस डी एम वी के आनंद के निर्देशन में घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला के मार्गदर्शन में , भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा महिला बाल विकास पर्यवेक्षक शशि सिंह भगवा सचिब प्रेमनारायण तिवारी भगवा सदर पटवारी महेश मिश्रा समेत समस्त प्रशासनिक अमले के साथ टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली नगर के देवी मंदिर से शुरू की गई जिसमें भगवा नगर व क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ताओ के द्वारा टीकाकरण के प्रति आमजनमानस को जागरूक करने के लिए अपने अपने हाथों टीकाकरण के जागरूकता के संदेशो को अलग अलग तख्तियों में समायोजित किया गया उपरांत नगर के छत्रसाल तिराहा , बस स्टैंड , गांधी चबूतरा , अहिंसा तिराहा , पुराना बाजार जैसे मुख्य मार्गो से गुजरते हुए आमजनमानस को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया कि टीकाकरण कोरोना से बचने के लिए एक मात्र उपाय है एवं टीकाकरण कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह कारागार है टीकाकरण के लगने के बाद शरीर में किसी भी प्रकार का कोई पार्श्व प्रभाव नही पड़ता है इसलिए हम सबको राष्ट्र निर्माण में सहयोग की भावना रखते हुए एवं कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए सभी दुकानदार , समाजसेवी , सहित समस्त आमजनमानस को आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाकर केवल अपना ही नही अपने देश , समाज , परिवार के भी स्वास्थ्य का ख्याल रखना है टीकाकरण जागरूकता अभियान के लिए निकाली गई रैली उपरांत भगवा थाना परिसर में सभी ने स्वयं एवं ग्राम में टीकाकरण करवाने की शपथ ली जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक के के खनेजा , शशि सिंह पर्यवेक्षक महिला बाल विकास भगवा सचिव प्रेमनारायण तिवारी फुटवारी सचिब अभिषेक जैन सदर पटवारी महेश मिश्रा सहित राजस्व अमला , ग्राम पंचायत अमला , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता , पुलिस अमला सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार मोजूद रहे।