Translate

गुरुवार, 3 जून 2021

बड़ामलहरा। 250 यूवाओ का हुआ टीकाकरण ,केंद्रों के अभाव से कम हो रहा टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। इन दिनों बड़ामलहरा अनुविभाग में 18 + का टीकाकरण बढ़चढ़कर हो रहा है आज बड़ामलहरा अनुविभाग के दो टीकाकरण केंद्रों पर 250 यूवाओ का टीकाकरण हुआ है बड़ामलहरा टीकाकरण केंद्र पर 130 यूवाओ का वही घुवारा टीकाकरण केंद्र पर 120 यूवाओ का टीकाकरण सम्पन्न हुआ है प्रशासन की तरफ से पूरे अनुविभाग में 18 + के दो टीकाकरण केंद्र बने है जिसके कारण टीकाकरण के कार्य में सामाजिक दूरी का उल्लंघन , ज्यादा भीड़भाड़ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व यूवाओ के उत्साह में कमी देखने को मिल रही है ऐसी स्थिति में ब्लाक मुख्यालय से 10 किलोमीटर के प्रत्येक क्षेत्र में 18 + टीकाकरण केंद्र शुरू करना चाहिए जिससे पूरे अनुविभाग का भार केवल दो केंद्रों पर ही न रहे

इसके लिए एक केंद्र बड़ामलहरा घुवारा के बीच में बसे हुए भगवा ग्राम में एक केंद्र घुवारा तहसील के रामटोरिया ग्राम में वही बड़ामलहरा तहसील के सड़वा क्षेत्र में भी एक केंद्र शुरू होने की आवश्यकता है जिससे टीकाकरण के कार्य मैं ओर ज्यादा गति आएगी आज टीकाकरण कार्य बड़ामलहरा एस डी एम वी के आनंद के निर्देशन में बड़ामलहरा बी एम ओ डॉ हेमंत मरैया के मार्गदर्शन में मृत्युंजय नायक ,गोविंद तिवारी , आनंद पाराशर , पूजा यादव , सुनीता राजपूत , सहित रेखा अहिरवार शामिल रही।