//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना बड़ामलहरा के अंतर्गत नेशनल हाईवे में ग्राम रजपुरा के पास बुधवार की दोपहर एक बोलेरो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बंधा निवासी मनमोहन पटैरिया पिता पजन लाल पटैरिया बड़ामलहरा से अपने गांव बंधा जा रहे थे तभी रजुरा के पास बड़ामलहरा आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 16- 0736 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में लगा आगे का बमफर पूरी तरह से टूट गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया जहां डाॅ. अरुण शुक्ला ने परीक्षण के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला कायम कर पंचनामा तैयार किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।