Translate

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

छतरपुर। नगर निरीक्षक बने आरक्षक।

छतरपुर। नगर निरीक्षक बने आरक्षक।


//रूपेश जैन,प्रदीप विश्वकर्मा (7247230761)//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। सामान्य रूप में लगभग प्रत्येक विभागों में अफसरशाही का आतंक देखा जाता है तो वही कुछ बड़े से बड़े तथा छोटे से छोटे अधिकारी भी अपने आधिकारिक रूतबे को इस प्रकार से प्रकट करतें है कि मानो अफसरशाही भरा रवैया रखा पड़ा हो तथा हम ज्यादातर यह भी देखते हैं कि अधिक अधिकारी सिर्फ अपने शासकीय काम-काज पर ही सामान्य महत्व देते है।
मगर कुछ अधिकारी आज भी अपने ईमानदारी भरे कार्य करते दिखाई देते हैं।
कुछ इसी प्रकार की कार्य के प्रति निष्ठा छतरपुर जिले के थाना बक्सवाहा में पदस्थ नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी में भी दिखाई दी है।
                गौरतलब है कि थाना बक्सवाहा में आज भी लंबित प्रकरणों में ग्राफ सबसे ज्यादा हो या विगत दिनों पहले डीआईजी अनिल महेश्वरी द्वारा दिशा निर्देश भी दिए गए हो,मगर बात यह भी अतिशयोक्ति नहीं है कि थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी अपने कार्य में कौतूहल वर्तते हो।
दरसल बात यह है कि पिछले दिनों गणेशोत्सव,पर्युषण,मुहर्रम के अलावा अब नवरात्रि के दिनों में श्री तिवारी स्वयं ही एक सामान्य आरक्षक के रूप में नजर आते हैं।
इन दिनों दिन-प्रतिदिन सुबह लगभग पांच बजे से लेकर देर रात तक नगर भ्रमण के अलावा चौकस ड्यूटी के दौरान आसामाजिक तत्वों पर नज़र रखते हुए दिखाई देते हैं। अतः कहना यह साफ है कि श्री तिवारी अपने कार्य पर ईमानदारी निष्ठा का बल अब भी बनाये हुये है।

● हमसे जुड़ने तथा विज्ञापन के लिए संपर्क- कार्यालय बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज, मेला ग्राउंड डाकखाना रोड छतरपुर