Translate

शुक्रवार, 4 जून 2021

बड़ामलहरा क्षेत्र में टीकाकरण जोरो पर 400 युवाओ का हुआ टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बड़ामलहरा क्षेत्र में बड़ामलहरा एस डी एम वी के आंनद के निर्देशन में बड़ामलहरा बी एम ओ हेमंत मरैया के मार्गदर्शन में कोरोना के टीकाकरण के कार्य में दिन प्रतिदिन वृद्धि देखने को मिल रही है आज दिन शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा बड़ामलहरा अनुविभाग में एक नया ओर कोरोना टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है जिसमे पहले दिन ही बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिला आज बड़ामलहरा क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण के कुल 3 केंद्र बनाए गए थे जिनमें शासकीय उच्चतर विद्यालय बड़ामलहरा , शासकीय उच्चतर विद्यालय घुवारा , ओर शासकीय उच्चतर विद्यालय भगवा था जिनमे 18 + के कुल 400 यूवाओ ने अपना टीकाकरण करवाया और राष्ट्रीय मिशन टीकाकरण में अपनी सहभागिता निभाई है बड़ामलहरा क्षेत्र टीकाकरण के बड़ामलहरा केंद्र से आज 100 यूवाओ का टीकाकरण वही घुवारा टीकाकरण केंद्र से 120 यूवाओ का टीकाकरण ओर भगवा टीकाकरण केंद्र से 180 यूवाओ का टीकाकरण सम्पन्न हुआ है इसी प्रकार से दिन षुक्रवार को बड़ामलहरा क्षेत्र से आज कुल 400 यूवाओ का टीकाकरण सम्पन्न हुआ है बड़ामलहरा अनुविभाग के घुवारा तहसील के रामटोरिया क्षेत्र में एक भी टीकाकरण केंद्र के न होने से वहां के स्थानीय यूवाओ को टीकाकरण के लिए 20 किलोमीटर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है जिसमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहाँ के स्थानीय लोगो ने एवं जनप्रीतिनिधियो ने रामटोरिया क्षेत्र में भी 18 + टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग प्रशासन से की है जिससे टीकाकरण कार्य में ओर तेज गति प्रदान होगी ।

आज के टीकाकरण कार्य मैं डॉ मोहित राजपूत , ओ पी नामदेव , रामकुमार तिवारी , अशोक असाटी , राघवीन्द्र तिवारी , अमिता विश्वकर्मा , सहित श्वेता भलावी सम्मलित रही।