Translate

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

बक्सवाहा। हिरदेपुर में 60 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त।

//सौरभ जैन// 

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरदेपुर में एक 60 वर्षीय महिला के जीवन लीला समाप्त करने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।

जिस के संबंध में आज बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जिसका नाम चेलिया बारेला/पति जतला बारेला. उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम हिरदेपुर है तथा जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 52/21 है।