Translate

बुधवार, 7 जुलाई 2021

बमीठा। सरल दयालु जी महाराज के श्री मुख से बह रही है धर्म की गंगा।

                              


//राजीव शुक्ला//

बमीठा(छतरपुर)। बमीठा के राजा पुरवा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध  कथा वाचक पंडित सरल दयालु जी महाराज के श्री मुख से धर्म की गंगा का जो प्रवाह हो रहा है उसका ना सिर्फ  बमीठा वा राजापुरवा बल्कि आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंच कर धार्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा संगीतमय भागवत कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों पर भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए भी देखा जा सकता है ।                                     बीते दिवस कथा के दौरान पंडित सरल दयालु जी महाराज के द्वारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित व्याख्यान के प्रस्तुतीकरण ने लोगों का मन मोह लिया साथ ही भगवान का जन्म उत्सव भी मनाया गया जिसमें बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण को मंच पर लाया गया जिनकी उपस्थित जनों ने पूजा अर्चना की एवं "हुक्कू- हुक्कू पालकी, जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष के साथ पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो गया तत्पश्चात  प्रसादी वितरण भी हुआ ।   

            आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह एवं जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे , आज कार्यक्रम में पधारे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने संबोधित करते हुए कहा की व्यक्ति संघर्ष से ही महान बनता है उन्होंने भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के जीवन काल के दौरान हुए संघर्षों को भी प्रस्तुत किया और कहा कि हमारे भगवान ने भी कितने संघर्ष किये तभी वह आज हमारे आप सब के लिए प्रेरणा स्रोत व आराध्य हैं ,  उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर तक का सीसी रोड एवं कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां एक हैंडपंप भी लगवाया जाएगा तथा उनसे और जो भी बन पड़ेगा वह करने का प्रयास करेंगे ।       

            आज इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच जमाल खान के अलावा मैयादीन उपाध्याय, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, राम जी उपाध्याय, सोनू नगरिया , बृजेंद्र मिश्रा , मुन्ना महाराज , मनोज शर्मा , मलखान कुशवाहा, बल्लन गुप्ता तथा आर्यन मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा नेता अरुण उपाध्याय के द्वारा किया गया ।