//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में संचालित होने वाले डायमंड प्रोजेक्ट के लिए क्षेत्र के अनेक लोग उम्मीदों के चश्मे से देख रहे हैं।
जहां एक ओर क्षेत्र के लोग डायमंड प्रोजेक्ट के पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए रोटी रोजगार एवं क्षेत्र के विकास की बात कह रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा कंपनी का विरोध भी किया जा रहा है।
स्पष्ट है कि कंपनी को पूर्ण रूप से संचालित होने के लिए आगामी 10 से 15 सालों में क्षेत्र के जंगल के कुछ पेड़ों को काटा जाएगा. लेकिन कंपनी द्वारा कहा गया है कि पेड़ों की प्रतिपूर्ति के लिए उसके द्वारा काटे गए पेड़ों से 3 गुना ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। लेकिन दूसरी ओर विरोध करने वालों का स्वर भी कमजोर नहीं है. गौरतलब है कि पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर कंपनी से संबंधित एक प्रकरण एनजीटी में पहले से ही चल रहा है. तो वही देशभर के कई पर्यावरणविद्, सामाजिक संगठन पर्यावरण की क्षतिपूर्ति को लेकर विरोध की कमान संभाल रहे है।
लेकिन तीसरी ओर क्षेत्र के शिक्षित युवा भी इसे रोजगार के नजरिए से देख रहे हैं, जो कहते हैं कि इससे हमें रोजगार मिले एवं हमारे क्षेत्र का विकास हो हम यही चाहते हैं।
ठीक इसी क्रम में हमने बात की निमानी गाँव के आदिवासी परिवार के एक शिक्षित युवा मूलचंद्र आदिवासी से जिन्होंने बताया कि वह बीएससी पास है और रोजगार ना होने से वह अभी घर के कार्यों में ही सहयोग प्रदान करते हैं. तथा उन्होंने कंपनी के बारे में बताया कि हमारा क्षेत्र वैसे ही शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार में पिछड़ा हुआ है अक्सर लोग यहां से पलायन कर रहे हैं अतः हम यही चाहते हैं कि कंपनी के माध्यम से हमें रोजगार अवश्य मिले।
जिसके पश्चात हमने निमानी के ही दूसरे आदिवासी युवा परमलाल आदिवासी से भी बात की तो उन्होंने भी हमें बताया कि हमारे क्षेत्र में शिक्षा रोजगार की कमी है अतः कंपनी के माध्यम से हमें रोजगार मिले।
अतः इससे स्पष्ट है कि कंपनी के बारे में लोग अपने-अपने विचारों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग कंपनी के बारे में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा एवं क्षेत्र के विकास जैसी तमाम सुविधाओं को उम्मीदों की किरण से देख रहे हैं, तो वही दूसरी ओर अनेक लोग कंपनी के द्वारा काटे जाने वाले पेड़ों से पर्यावरण की अपूरणीय क्षति को लेकर विरोध भी कर रहे हैं।
अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇

