//मनीष लोधी//
मढ़देवरा(छतरपुर)। पोषण बाड़ी लगाओ अभियान अंतर्गत है महिला एवं बाल विकास विभाग बक्सवाहा की बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय श्री जितेंद्र गुप्ता के निर्देशन में आज ग्राम पंचायत मड़देवरा के अंतर्गत ग्राम लुहानी में आंगनवाड़ी केंद्र में फलों एवं सब्जियों के बीज एवं पौधे लगाए गए रोपित किए गए इस अवसर पर कु0 अधिकारी कुमारी हेमलता ठाकुर एवं दर्शना महिला कल्याण समिति से वर्षा राजा बुंदेला, सेक्टर पर्यवेक्षक कु0 अमृता जैन दुवारा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लुहानी रतनकुवँर बुंदेला द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र लुहानी के परिसर में मुनगा, आंवला,करेला ,गिलकी, लौकी, मिर्चा, धनिया ,कद्दू, टमाटर, बैगन के बीज एवं पौधे रोपे गए परियोजना अधिकारी अधिकारी कु0 हेमलता ठाकुर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सब्जियों के बीज डाक के माध्यम से सीधा प्राप्त हुये हैं इन बीजों एवं सब्जियों के पौधों का रोपण आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर में होगा आंगनवाड़ी केंद्र में भेजने का शासन का उद्देश्य है कि की कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के घरों में सब्जियां लगेगी जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा साथ ही गर्भवती ममाताओं को संतुलित आहार मिल सके उन्होंने बताया कि आज महंगाई का समय है और यदि हम सप्ताह भर के लिए बाजार से सब्जियां खरीदने जाते हैं तो 800 से लेकर 1000 रुपए तक सब्जियां खरीदने में लगते है कार्यकर्ता अर्चना जैन ,रागनी पटेरिया, रंजना आठिया , सपना जैन आशा कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा सिनेमा साथिया से रवि राजा, खुशी राजा एवं लुसानी सहायिका भगवती सेन मड़देवरा से सहायिका राजो चढ़ार, रेखा रजक, द्रोपदी आठिया,केशर आदिवासी उपस्थित रही और सभी ने इस पोषण बाड़ी को लगाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇