राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया,प्रमुख वक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण हेतु अधिक संगठित प्रयास करने पर दिया बल,उपस्थित जनसमूह द्वारा एक स्वर में आह्वान किया।
● उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों, सभाओं आदि का आयोजन शासकीय विभाग निरंतर रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में करें ताकि जन जन को मिल सके उपभोक्ता संरक्षण का लाभ।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किया गया। 24 दिसंबर को प्रति वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत में सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि पंकज खरे अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, दमोह एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। उसके पश्चात सभी अथितियों का पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज खरे अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, दमोह , मनीष चौबे,उपाध्यक्ष,जिला अधिवक्ता संघ,सचिव आशीर्वाद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा , जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्यगण राजेश ताम्रकार, श्रीमति सपना जैन,अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राय,जिला आपूर्ति अधिकारी बीके सिंग सहित सहायक खाद्य अधिकारी केके पंडा, शासकीय लोक अभियोजक राजीव बद्री सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल,प्रीति राय,माधवी बुधौलिया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आँचल शर्मा,दीक्षा गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला आपूर्ति अधिकारी बी0के0सींग द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस आयोजन का महत्त्व बताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए आम उपभोक्ताओं को अधिक जागरूक होने एवं सभी उपभोक्ताओं को देख परख कर ही खाद्य सामग्री का खरीदने एवं उपयोग करने की बात कही। उन्होंने सभी लोगों को अपने दैनिक आहार में कम तेल,शक्कर एवं नमक का प्रयोग करने का आह्वान उपस्थित जनसमूह से किया। मुख्य अतिथि श्री पंकज खरे ने जनजागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों एवं सभाओं के माध्यम को अपनाने पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की बात कही।अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राय ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण हेतु जहां शासकीय विभाग अपना कार्य संपन्न कर रहे है,परंतु आम लोग अपने अधिकारों का उपयोग कम कर रहें हैं,उपभोक्ता उत्थान संगठन दमोह हमेशा दमोह जिले के आम उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार है,केवल उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता संरक्षण संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने की जरूरत है। जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य राजेश ताम्रकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में उपस्थित जनसमूह को सारगर्भित जानकारी प्रदान की एवं जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत या प्रकरण दर्ज करने की आसान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में गनपत भट्ट कठपुतली एवं नाटक मंडली द्वारा कठपुतली प्रदर्शन से उपभोक्ता संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन बी0के0 सिंग जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों ने पैम्फलेट के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदान की। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी के द्वारा उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं ईट राइट इंडिया अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा संबंधी पोस्टर्स प्रदर्शित किए गए।

