//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। शराब का आदी होने के कारण दरवारी लाल पाल कर्ज में डूब गया था जिसके कारण दरवारी लाल पिता गनपत पाल उम्र 32 वर्ष निवासी खैरी ने आज सुबह चाय नास्ता करके 10 बजे घर के अन्दर दीवाल की कील से नाईलोन की रस्सी से फाँसी लगा ली।
दरवारी लाल पाल अपने पीछे एक 9 साल का बच्चा, 6 साल की एक बच्ची छोड़ गया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर कर पी एम के लिए राजनगर भेजा है।
उक्त घटना खैरी गाँव थाना बमीठा की है।