Translate

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

बक्सवाहा में खराब पड़े नलकूपों को सुधारवाने के संबंध में सीएमओ को युवाओं ने सौंपा ज्ञापन।





//सतीश रजक//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा नगर में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करवाने के संबंध में युवाओं ने आज नगर परिषद सीएमओ को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के संदर्भ में युवा नेता आशिक मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सवाहा में जल की समस्या बहुत गंभीर है क्योंकि बक्सवाहा में नगर परिषद द्वारा जल समस्या से निपटने के लिए अब तक सिर्फ नाकाफी प्रयास किए गए हैं। जिसमें अगर देखा जाए तो बक्सवाहा नगर में अधिकांश नलकूप बंद हालत में अभी भी पढ़े हुए हैं जिस कारण से पानी भरने के लिए लोग परेशान होकर इधर-उधर के विकल्प तलाशते हैं।

          एवं श्री मंसूरी ने बताया कि हमारे द्वारा आज ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है कि जल्द ही बंद पड़े नलकूपों का सुधार करवाया जाए जिससे लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके।

जिस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में इंजीनियर उमेश वर्मा, इंजीनियर अंकित सैनी, विक्रम खटीक, रामदास साहू, प्रदीप अहिरवार, गोविंद साहू, नसीर खान, सेव सिंह, बबलू अहिरवार सहित अन्य युवा मौजूद रहे।