Translate

रविवार, 20 जून 2021

बाजना में प्रशासन ने प्रदान की जानकारी, 21 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा कोरोना वेक्सीनेशन महाअभियान।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से शासन प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं.

जिस के क्रम में अब शासन-प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए जोर दिया जा रहा है. जिसके अंतर्गत 21 जून विश्व योग दिवस से 30 जून तक वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा।

जिस के संबंध में आज रविवार को बाजना में बक्सवाहा तहसीलदार श्री त्रिलोक से पोषाम के द्वारा लोगों के बीच जाकर यह जानकारी प्रदान की गई है।