Translate

सोमवार, 13 सितंबर 2021

बक्सवाहा क्षेत्र में हैकिंग ग्रुप:- अपराधी सक्रिय और पुलिस निष्क्रिय

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में इन दिनों हैकिंग की शिकायत दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिसके चलते आमजन और लड़कियां, महिला एवं पुरुष परेशान हैं महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही जिस व्यक्ति के मोबाइल को हैक किया है वह भी परेशान है और अब थाने के चक्कर काट रहा है? कि आखिर करे तो क्या करें?

       आखिर कब रुकेगा हैकिंग ग्रुप का मकड़जाल? अभी तक कई शिकायतें सामने आई है लेकिन हैकिंग ग्रुप का कोई भी सदस्य पकड़ में नहीं आया है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी? क्या कोई बड़े मकसद से ये ग्रुप बक्सवाहा में फैले हुए है, देखना यह है कि इस ग्रुप का भंडाफोड़ कब तक होगा?

•  इन व्यक्तियों के मोबाइल हैकिंग किए गए

जानकारी के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र में अभी तक 05 स्थानीय और ग्रामीणों के मोबाइल हैक किये गए हैं जिनमे कल्पना, राममिलन सेन सुनेहरा, पूजा, धन सिंह लोधी, के.पी. रातरे के नंबरों से व्हाट्सएप खोलकर व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल, वॉइस कॉल, और मैसेज के माध्यम से लोगों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें अश्लील बातें एवं चित्र और वीडियो भेजे जा रहे हैं।

पीड़ित परेशान है आखिर कब उन्हें न्याय मिलेगा और हैकिंग ग्रुप के मकड़जाल से कब तक छुटकारा मिलेगा? तथा हाल ही में राममिलन सेन सुनहरा, मुल्लन सौर सलैया ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी एवं साइबर सेल छतरपुर को लिखित रूप से की हुई है।

•  पीड़ित की गुहार

पीड़ित पर्षोतम पिता मुल्लन सौर ग्राम सलैया ने सोमवार को बताया की यह व्यक्ति उनके परिजन भाई-बहन, जीजा और अन्य रिश्तेदारों को परेशान कर रहा है एवं उन्होंने बताया कि एक बार मेरे रिश्तेदार के नाम से फेसबुक आईडी बना कर वह हमारे परिजनों को और लड़कियों को अश्लील चित्र और फोटो वीडियो भेजी गई, जिसके चलते वह पूरा परिवार परेशान हैं. विगत 06 माह से यह परेशानी झेल रहे हैं उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि अब हमें इस परेशानी से छुटकारा कैसे मिलेगा। एवं वह पुलिस से भी सहायता की मांग कर रहे हैं। 

उपरोक्त सभी नंबरों से मैसेज, वॉइस कॉल, वीडियो, कॉल सैकड़ों बार आ गए हैं इसके चलते सभी लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी लड़का बन कर बात करता है और कभी लड़की बन कर बात करता है और वह केवल चैटिंग करता है फोन लगाने पर उठाता नहीं है किसी दिन हम बढ़ी ठगी का शिकार हो सकते है कोई शातिर बदमाश है जो बक्सवाहा में कई घटना करने के बाद भी पुलिस की नजरो से बचकर रह रहा है।

•  इनका कहना है कि...

"सूचना आपके माध्यम से प्राप्त हुई है, साइबर सेल के माध्यम से जांच करवाने के पश्चात अगर ऐसा पाया जाता है तो निश्चित रूप से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"

शशांक जैन, DSP छतरपुर