Translate

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

गेहूं खरीदी केन्द्र पर कलेक्टर की पैनी नजर किया बक्सवाहा मंडी का निरीक्षण

 गेहूं खरीदी केन्द्र पर कलेक्टर की पैनी नजर किया बक्सवाहा मंडी का निरीक्षण


नवनीत जैन

  जिले के कलेक्टर संदीप जे आर बक्सवाहा का दौरा करने पहुंचे जिसमें उन्होंने गेहूं खरीदी को लेकर मंडी का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने मंडी में बने गोदामों की जानकारी ली साथ ही गेहूं उपार्जन के रखरखाव की अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए छाया एवं पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था की जाए जिससे किसानों के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े।


अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश



कलेक्टर संदीप जे आर ने जरूरी मुद्दों पर एसडीएम राहुल सिलाड़िया से चर्चा की 

अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का भुगतान समय से हो और प्रधानमंत्री आवास में कोई लापरवाही ना बरती जाए साथ ही जनपद सी ई ओ हर्ष खरे को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड समय सीमा में बने और लोगों को इसका लाभ मिले इसको लेकर जल्द से जल्द लोगों की समस्याएं सुनी जाए और आयुष्मान कार्ड बनाया जाए नगर परिषद सीएमओ से पहले तो उन्हें स्वच्छता के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की नगर साफ स्वच्छ दिखे इसके लिए हर प्रयास किए जाएं और जगह जगह कचरा और पालतू जानवर जो बस स्टैंड पर घूमते रहते हैं उनको लेकर दिशा निर्देश दिए नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जाएं साथ ही उन्होंने तहसीलदार को छात्रावासों का निरीक्षण कर बच्चों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही और उन्होंने कहा कि छात्रावासों का समय समय से निरीक्षण होते रहे छात्रावासों के बच्चों को सुविधाएं मिलती रहे उन्होंने कहा छात्रावासों में शिक्षा हेतु बेहतर प्रयास हो जिसके लिए हम सभी प्रयास करें निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल सिलड़िया,तहसीलदार झाम सिंह इरकिरा, नगर परिषद सीएमओ प्रभु दयाल पाठक जनपद सीईओ हर्ष खरे आदि मौजूद रहे