//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को विकासखंड बक्सवाहा में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने हेतु साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई।
जिसकी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले असाक्षर व्यक्तियों का निर्धारित लक्ष्य 4060 था. तथा परीक्षा के दौरान कुल 3881 असाक्षर व्यक्ति परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 1294 पुरूष व 2587 महिलायें सम्मलित हुई।
इस दौरान परीक्षा में बीआरसी महेश विश्वकर्मा, ब्रजेंद्र सिंह लोधी सहसमन्वयक, एमआरसी, विनय कुमार गुप्ता बीएसी, अजुद्दी अहिरवार बीएसी, कामता प्रसाद नायक, सौरभ ताम्रकार सीएसी, चन्द्रभान यादव सीएसी, बालेंद्र कुमार कोल सीएसी सहित अन्य सीएसी/ बीएसी, शाला प्रभारी, शिक्षक व अक्षर साथियों की मौजूदगी रही।