अजाक्स ने एससी एसटी ओबीसी की समस्याओं को लेकर की आमसभा, सौंपा ज्ञापन
अंशुल असाटी
बक्सवाहा नगर में अजाक्स द्वारा एससी एसटी ओबीसी की समस्याओं, एवं मांगों को लेते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया, एवं राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की है जिसमें प्रमुख बिंदु सुप्रीम कोर्ट के महाधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा बनाए गए ड्राफ्ट को प्रमोशन में आरक्षण के लिए जस का तस लागू करना , एससी एसटी ओबीसी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं छात्रावास की समस्याओं को तत्काल निदान करना ,मध्यप्रदेश में 2005 के बाद कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, मध्य प्रदेश में एससी एसटी ओबीसी के एक लाख से अधिक बैकलॉग पदों की भर्ती शीघ्र करना ,मध्य प्रदेश के स्थानीय निकायों नगर पालिका ,नगर पंचायत, नगर निगम ,में कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करने एवं नियमित बेतनमान, आउटसोर्सिंग भर्ती ठेकेदारी प्रथा को तत्काल रोका जाए आदि समस्याओं को लेकर मुख्य मांगे रखी गई है
ज्ञापन सौंपने से पूर्व विकासखंड स्तर पर अजाक्स बक्सवाहा की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया तदुपरांत बक्सवाहा नगर में अजाक्स द्वारा रैली निकाली गई कार्यक्रम में जिला अजाक्स छतरपुर से अजाक्स जिला अध्यक्ष के डी अहिरवार, अजाक्स कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजीव कुमार अहिरवार, अजाक्स जिला सचिव भागीरथ अहिरवार, अजाक्स जिला सचिव श्री सुखराम प्रजापति, अजाक्स जिला सचिव हन्नू अहिरवार, उपस्थित रहे ब्लाक कार्यकारिणी का नेतृत्व एम.पी. अहिरवार अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष बक्सवाहा द्वारा किया गया कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष बंदू लाल प्रजापति ,गणेश अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स बिजावर, देवेंद्र अहिरवार कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स बक्सवाहा ,जीएल प्रजापति कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष अजाक्स बक्सवाहा , आर एल अहिरवार ब्लाक महासचिव बक्सवाहा ,जयस संगठन से जिला अध्यक्ष नंदराम आदिवासी , बी एल अहिरवार अहिरवार समाज संघ महासचिव, भागीरथ अहिरवार मंच संचालक की भूमिका में रहे इनके अलावा कार्यक्रम में पवन अहिरवार एपीओ जनपद पंचायत बकस्वाहा दुर्गा प्रसाद अहिरवार, कोमल अहिरवार , गणेश प्रसाद अहिरवार , अरुण अहिरवार , राम लाल अहिरवार, के एल प्रजापति , गोरेलाल प्रजापति, ब्लॉक महासचिव अजाक्स बक्सवाहा अच्छेलाल प्रजापति रोजगार सहायक बकस्वाहा, तुलसी राम साहू प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी सुनवाहा, मिट्ठू लाल अहिरवार ब्लॉक महासचिव ,भगुन्ता अहिरवार गुडडा अहिरवार ब्लॉक महासचिव अजाक्स बक्सवाहा नन्हेलाल अहिरवार शिक्षक बकस्वाहा , राजेश खरे अतिथि शिक्षक , ब्लॉक अध्यक्ष बकस्वाहा, कैलाश शंकर सुमन रविदास समाज सुधार संघ, उमेश वर्मा भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष, राजू अहिरवार जिला महासचिव एवं राम किशोर अहिरवार, अहिरवार समाज संघ ब्लाक अध्यक्ष बक्सवाहा , गजेन्द्र चौधरी एवं भगवान दास अहिरवार, नन्हेलाल अहिरवार माते, मनोज अहिरवार , सचिन अहिरवार, प्रभातकांत डॉ आम्बेडकर अखाड़ा संचालक बकस्वाहा , हरिचरन अहिरवार सहित अजाक्स तहसील ब्लॉक कार्यकारिणी की उपस्थिति रही
