Translate

मंगलवार, 29 मार्च 2022

ग्राम ढड़ारी में शुरू हुआ महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर

 ग्राम ढड़ारी में शुरू हुआ महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर



छतरपुर।महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा ग्राम ढ़डारी के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय शिविर आज 29 मार्च को कुलपति प्रो टी आर थापक के संरक्षण में हुआ। 4 अप्रेल तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ जे पी मिश्र, रा से यो समन्वयक डॉ बी एस परमार, ग्राम सरपंच श्रीमती रानी सियाराम रावत, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आर के दिहुलिया एवं समस्त स्टाफ, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गुरु ओम मनु , प्रो. अपर्णा प्रजापति ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

 


ग्रामीण विकास के करेंगे विभिन्न कार्य

प्रो़ अपर्णा प्रजापति ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रो गुरु ओम मनु द्वारा सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की ,जिसमे स्कूल परिसर में वृक्षा रोपण, स्कूल परिसर का समतलीकरण, ग्राम के तालाब का गहरीकरण, ग्राम का आर्थिक एवम सामाजिक सर्वे, ग्राम में स्वच्छता, वैक्सीनेशन, साक्षरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, ऊर्जा संरक्षण अभियान, कुपोषण से संबंधित जागरूकता आदि कार्यक्रम ग्राम में कराए जायेंगे।  स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का निश्चय किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ जे पी मिश्र ने सात दिवसीय शिविर प्रारंभ होने की बधाई दी तथा अपने अनुभवी विचार साझा किए।  विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ बी एस परमार ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलभावों को प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवकों में सर्वांगीण विकास तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री आर के दिहुलिया ने स्वयंसेवक-सेविकाओं को आचरण संबंधी दिशा निर्देश दिए एवम राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। ग्राम सरपंच ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले सात दिवसीय शिविर को अपने ग्राम के लिए एक सार्थक प्रयास बताया और सात दिवसीय शिविर के लिए भरपूर सहयोग करने की बात की। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं सेवकों द्वारा किया गया ।डॉ बी एल कुम्हार द्वारा आभार प्रकट किया गया। सात दिवसीय शिविर में सहयोगी के रूप में प्रो हिमांशु अग्रवाल, प्रो देवेंद्र कुमार प्रजापति, श्रीमती प्रियंका चौरसिया के साथ साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।