बड़ा मलहरा में निशुल्क नेत्र शिविर में 32 लोगों का हुआ परीक्षण
बड़ा मलहरा/ प्रत्येक माह की 29 तारीख को आयोजित होने विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन शिविर में 32 गरीबों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 14 नेत्र रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना हुए।
शिविर के संयोजक समाजसेवी मनीष जैन ने बताया बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र गरीबी की मार झेल रहा है। यहां के गरीब आर्थिक अभाव में ऑपरेशन ना करा पाने के कारण नेत्रहीन तक हो जाते थे। इसी उद्देश्य की पूर्ति को लेकर बड़ा मलहरा में विगत छः माह से प्रत्येक माह की 29 तारीख को द्रोणागिरी भवन बड़ा मलहरा में विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन शिविर का आयोजन सद्गुरू सेवा ट्रस्ट चित्रकूट के तत्वाधान में किया जा रहा है। श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट इससे करके प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है। मरीजों को भोजन एवं द्रोणागिरी भवन की सेवाएं लगातार प्रदान कर रहा है बड़ा मलहरा क्षेत्र के जागरूक युवा एवं पत्रकार साथी भी नेत्र शिविर में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। शिविर में चित्रकूट से आए डॉ अरविंद मिश्रा डॉक्टर जय नारायण जी मनीष यादव डॉक्टर प्रदीप मिश्रा ओमकार यादव ने सभी मरीजों का परीक्षण किया और गत माह मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए 16 मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। नेत्र शिविर में सहयोग प्रदान करने वालों में कन्हैया यादव फूल सिंह ठाकुर कमलेश विश्वकर्मा निखिल जैन समाजसेवी निलय जैन संतोष जैन सुरेंद्र राजपूत सिद्धार्थ जैन संकल्प जैन संयम जैन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
