ब्यूरो छतरपुर। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर श्री पी.पी. टिटारे ने वन मंडल के अधीनस्थ वन परिक्षेत्र के सामूहिक अवकाश पर चल रहे वन कर्मचारियों से कार्य पर उपस्थित होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है। उन्होंने अपेक्षा की है कि अधीनस्थ कर्मचारियों की निजी कोई समस्या है तो उनके संज्ञान में लाया जाये जिसका समाधान तुरंत और शासकीय नियमानुसार किया जाएगा।
कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से वनों के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। बिना किसी पर्याप्त कारण से कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश पर जाना शिविर आचरण नियम के विरूद्ध है। म.प्र. शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी परिपत्र डी.-800-1267-1(3) 5-11-1975 के अनुसार कर्मचारियों के प्रदर्शन, हड़ताल एवं जुलूस आदि की कार्यवाही में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में उप वन मंडलाधिकारी छतरपुर, बक्स्वाहा तथा बिजावर और वन परिक्षेत्र छतरपुर, बिजावर, बाजना, बड़ामलहरा एवं बक्स्वाहा को पत्र प्रेषित किया गया।