Translate

शनिवार, 26 मार्च 2022

राजनगर। बिजली उपभोक्ता अस्त-व्यस्त बिजली विभाग अपनी मस्ती में मस्त।

//आशीष मिश्रा//

राजनगर(छतरपुर)। राजनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझगुवां में पंचायत भवन के पास रखा बिजली ट्रान्सफार्मर पिछले दो माह से खराब पड़ा है जिससे लगभग 30 से 40 परिवार बुरी तरह परेशान हैं , जिसकी शिकायतें कई बार अलग - अलग लोगों द्वारा दर्ज कराई जा चुकीं हैं परंतु बिजली विभाग के लोगों के द्वारा इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं किया जा रहा है , जिसकी वजह से लोगों के मन में भारी आक्रोश व हताशा है और लोग प्रश्न कर रहें हैं कि क्या बिजली विभाग वाले हम लोगों को देश का नागरिक नहीं मानते ? क्या हम लोगों का देश की बिजली पर कोई हक नहीं है ? और क्या हम लोग सिर्फ बिल देने के लिए बने हैं उसके बदले में बिजली का उपभोग करने के लिए नहीं ? यह कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके उत्तर बिजली विभाग , प्रसाशन एवं मध्यप्रदेश सरकार को अवश्य देना चाहिए एवं जल्द से जल्द बिजली की समस्या का समाधान करना चाहिए।