Translate

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

सागर। NSUI ने परीक्षाएं ऑनलाइन या ओपन बुक की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सौरभ खटीक उपाध्यक्ष साहिल खान के संयुक्त नेतृत्व में प्रर्चाय महोदय जी को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य मांग परीक्षाएं ऑनलाइन या ओपन बुक के माध्यम से कराए जाए 

महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सौरभ खटीक ने कहा कॉलेज की लाइब्रेरी में पुस्तके नहीं है ना ही बाजार में पुस्तके उपलब्ध हैं ऐसे में परीक्षाएं कराना छात्रों को क्षति पहुंचाना है वही

संगठन के उपाध्यक्ष साहिल खान ने कहा ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गई है तो उसी माध्यम से परीक्षाएं कराई जाएं ।एनएसयूआई संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे ने कहां की कॉलेज प्रशासन अगर जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं करेंगे तो एनएसयूआई काॅलेज का घेराव करेगे ज्ञापन देने वालों में सौरभ भाटी, साहिल खान, हर्ष शुक्ला, धीरेंद्र द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, आशुतोष विश्वकर्मा ,सौरभ पटेल आशीष बनती, सीपी ठाकुर , कृष्णा साहू , रोहित पटेल, आदि छात्र मौजूद थे।