Translate

बुधवार, 30 मार्च 2022

VIDEO:- लवकुशनगर के निजी कॉलेज के पास की दीवार ढहने से दो छात्र की मौत के बारे में बोले प्रभारी मंत्री...जांच जारी, जल्द होगी दोषियों पर कार्यवाही...ग्रेनाइट कम्पनी के सवाल पर बिफरे प्रभारी मंत्री।

//राजेंद्र सिंह//

लवकुशनगर(छतरपुर)। मध्य प्रदेश के सूक्ष्म ,लघु एवम मध्यम उद्यम एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा लवकुशनगर के अल्प प्रवास आये थे और जब उनसे नगर के बीच में चल रहे ग्रेनाइट कंपनी के बारे में सवाल पूछा गया तो मंत्री जी गोलमोल जवाब देकर वहां से चलते बने इतना ही नहीं कार्यवाही की बात पूंछे जाने पर मंत्री जी नाराज भी हो गए ,दरअसल नगर के रेस्ट हाउस में लवकुशनगर के आर के कॉलेज के पास बनी दीवार के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बारे में बयान देते हुए कहा कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी ,बता दें कि 2 दिन पहले लवकुश नगर के एक निजी आर के कॉलेज के पास बनी बाउंड्री वाल गिरने से दो छात्रों की जहाँ दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

       वही दीवार के  गिरने से दो दर्जन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी , इस दुखद समाचार पर मुख्यमंत्री से लेकर प्रभारी मंत्री ने इस घटना में अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी, मंगलवार को देर रात लवकुशनगर अल्प प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा दीवार किसकी है वो क्लियर हो गया है ,जांच जारी है, दो-तीन दिन में यह सब चीजें सामने आ जाएंगी वह एसेसमेंट हो गया है, दीवार किसकी है ,किसकी एरिया में है वह सब नापतोल हो चुकी है ,इस पर एक्शन लिया जाएगा ,केस रजिस्टर्ड हो चुका है ,और पहले यह निर्णय करने के बजाय यह ज्यादा जरूरी था जो चले गए उनके परिवार को सांत्वना मिले ,जो अस्पताल में है उनका इलाज कैसे हो रहा है,उन्होंने कहा  मैं स्वयं अस्पताल गया था और घायलों से मिलकर आया अस्पताल की कुछ अव्यवस्था भी सामने आयीं, उसके विषय में भी निर्देश दिए गए है ,वही डैमेज दीवाल अभी भी आधी खड़ी हुई है इस विषय में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा की जल्द ही  एक्शन लिया जाएगा 2 या 3 दिन समय लगता है कोई भी एक्शन होता है हड़बड़ी में नहीं होता है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था प्रशासन की भी अपनी प्राथमिकताएं थी हम सब मिलकर एक ही बात चाहते हैं जीवन सबसे महत्वपूर्ण चीज है किसी के भी जीवन का नुकसान नहीं होना चाहिए और इस समय हमारी पहली प्राथमिकता जो घायल हैं उन्हें ठीक करवाने में फोकस दें और उन परिवारों को तुरंत सहयोग दें, वहीं नगर के बीचो - बीच संचालित ग्रेनाइट खदान के बारे में जब मंत्री जी से सवाल पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब देकर बात को टालते नजर आए मंत्री जी से जब पूछा गया कि नगर के बीचो-बीच ग्रेनाइट खदान संचालित है इसका विरोध भी लंबे समय से हुआ है ,तो उनका जवाब था की, बात हो चुकी, बोल दिया ,बात का उत्तर दे चुके,  कहते हुए वहां से चलते बने।