Translate

बुधवार, 30 मार्च 2022

छतरपुर। पीडीएस दुकान की SDM ने की जांच...राशन दुकान की गई सील...राशन उपभोक्ताओं की शिकायत पर हुई जांच।

ब्यूरो छतरपुर। लवकुशनगर जनपद के ग्राम ठकुर्रा में संचालित राशन दुकान (पीडीएस) की एसडीएम राकेश परमार ने बुधवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर आकस्मिक जांच की। जिसमें दुकान बंद पायी गई जिसके चलते उक्त दुकान को सील किया गया और जेएसओ खाद्य विभाग को वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि दुकान के संचालक द्वारा हितग्राहियों मशीन में फिंगर के निशान लगवाये जाते है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता है।