Translate

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

छतरपुर। नाबालिक लड़की से रेप करने वाले अज्ञात आरोपी तक पहुँची पुलिस, गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।

नेटवर्क छतरपुर।  दिनांक 30.3.2022 को ग्राम गठेवरा के फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख करायी गई कि उसकी बहन उम्र 16 साल कुआ में कूदकर आत्महत्या कर लिया है फरियादी की रिपोर्ट से थाना सिविल लाइन में मार्ग क्र 18/22 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच में लिया गया। दौरान जांच पीएम में मृतिका गर्भवती होने पाए गयी व करीब 22-26 सप्ताह का भ्रूण पाया गया जो किशोरी के परिजन से पूछताछ की गई जो प्रारंभिक कथनों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के साथ रेप कर गर्भवती करना बताया गया जिससे किशोरी द्वारा सामाजिक लोक लज्जा के चलते कुआ में कूदकर आत्महत्या किया है जिस कारण से मामले में धारा 376,305 ताहि 3/4 पोक्सो एक्ट दिनांक 30.03.22 कायम कर विवेचना में लिया गया। 

मामला महिला संबंधी नाबालिक बच्ची से रेप का होना पाए जाने से उक्त घटना को अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री सचिन शर्मा के द्वारा अति शीघ्र आरोपी की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री पुष्पेंद्र मिश्रा व उनि किशोर पटेल द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र मजबूत किया व मामले में गहन पूछताछ पर पाया गया कि किशोरी के साथ उसके गांव के ही विधि विरुद्ध बालक उम्र 16 साल द्वारा किशोरी की मृत्यु के करीब 4-5 माह पूर्व खेत मे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए थे जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई तो सामाजिक लोक लज्जा के चलते किशोरी ने पड़ोसी के कुआ में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। जो बाद दिनांक 24.04.22 को आरोपी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बालक द्वारा घटना स्वीकार करने पर व नाबालिग पाये जाने विधि विरुद्ध बालक माननीय बाल न्यायालय छतरपुर पेश कर बालक को बाल सुधार गृह छतरपुर भेज दिया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका - थाना प्रभारी पुष्पेंद्र प्रताप मिश्र उपनिरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक 913 ब्रजेश यादव, आरक्षक 592युवराज सिंह  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।