//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। पुरानी बुराई को लेकर 4 लोगों ने मिलकर एक किसान की मारपीट कर दी। घटना में वह लहूलुहान हो गया। घायल के उपचार के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बाबू पिता रामदयाल यादव (40) निवासी ग्राम पगराजपुरा थाना बाजना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी धरमू रावत, रज्जू रावत, अभिषेक रावत निवासी मौनपुरा, रामकृपाल विश्वकर्मा निवासी सूरजपुराकलां के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि, फरियादी मंगलवार रात 9 बजे के आसपास भैंसे लेकर आ रहा था। रास्ते में सरकारी कुआं के पास आरोपी मिले और उन्होनें गाली गलौच करते हुए लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। रज्जू रावत ने फरियादी के सिर में पीछे की ओर कुल्हाडी से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बूलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य बडामलहरा केंद्र लाया गया उपचार के बाद बाजना थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 341, 294, 323, 324 506, 34 आईपीसी अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।