नेटवर्क छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली बनाकर सभी को 13 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
सुंदर रंगोली बनाने के लिए कुलसचिव डॉ.जे पी मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी कार्यक्रम में डॉ.बहादुर सिंह परमार, डॉ.जे पी शाक्य, डॉ.एस के छारी, श्री गिरिजेश जुयाल,श्री गुरु ओम मनु, सुश्री अपर्णा प्रजापति, डॉ.योगेश चतुर्वेदी, श्री हिमांशु अग्रवाल, श्री राजाराम सेन ने भी छात्रों को बधाई दी।
तथा हर घर तिरंगा अभियान को घर घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक कुशवाहा के मार्गदर्शन में अस्मिता चौरसिया, खुशी करवरिया,रजिया, फातिमा,नेहा,सुनैना,सपना,विवेक,राजेंद्र,संजय,शुभम,सौरभ,संदीप, विवेक आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
