Translate

शनिवार, 13 अगस्त 2022

बक्सवाहा। तिरंगा यात्रा निकालते हुए लोगों को किया प्रेरित।



बक्सवाहा(छतरपुर)।  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी अम्रत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवार में सामूहिक  रैली का निकाली गई।

रैली का शुभारंभ नारे लगाते हुए शासकीय हाई स्कूल निवार से हुआ ,माध्यमिक शाला होते हुए पंचायत भवन से होकर प्राथमिक शाला से गुजरते हुए गांव की गलियों होते हुए पंचायत भवन पहुंची जहां पर आजादी के 75 बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश की एकता अखंडता में अपना योगदान देने के महत्वपूर्ण संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

इस अवसर पर सरपंच कल्लू सौर, सचिव रूपकिशोर पाठक, रोजगार सहायक प्रताप सेन, सी ए सी रमेश राय, हाई स्कूल प्राचार्य रामगोपाल लोधी, प्रधानाध्यापक गनेश अहिरवार , गोकल सिंह, शिक्षक रमेश कुमार जैन, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक राधा विश्वकर्मा, रामदयाल रजक, आगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता गुप्ता एवं सहायिका,स्कूल स्टाफ सहित स्कूली छात्र छात्राएं व जनप्रतिनधि एवं ग्रामीण लोग शामिल रहे।