बड़ामलहरा(छतरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह के तहत 13 मई 2022 को ग्राम पंचायत बौकना की आंगनवाड़ी केंद्र झदवां पुरवा परिक्षेत्र मुंगवारी में पोषण शिक्षा सत्र आयोजित किया गया कार्यक्रम में श्रीमती किरण बाला पाल पर्यवेक्षक ने गर्भवती धात्री महिलाओं को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार लेने की समझाइश दी मौजूद हितग्राही महिलाओं को पर्यवेक्षक पाल द्वारा बताया गया कि गर्भवती धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए क्योंकि मां के खानपान का प्रभाव सीधा बच्चे की सेहत पर पड़ता है यदि गर्भवती महिला पौष्टिक आहार लेती है तो बच्चा भी स्वस्थ और तंदुरुस्त होगा सचिव कृष्ण कुमार पटेरिया के द्वारा शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण मटकी भी सजाई गई हरी-भरी सब्जियों को सजा कर कार्यक्रम को एक अनोखा रूप दिया गया इस मौके पर 1 साल से 19 वर्ष तक की समस्त बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन कराया गया कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती वासी भाई पाल रोजगार सहायक श्री रामलाल पाल शिक्षक राजेश कुमार शर्मा पर्यवेक्षक श्रीमती किरण बाला पाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला सिंह सुमन शर्मा त्रिवेणी सेन सहायिका रेखा प्रजापति हेमलता सेन सरोज शर्मा आशा कार्यकर्ता रिंकी पाल स्नेह लता सिंह नीलम अहिरवार अनरस सिंह समाजसेवी पुष्पेंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल पाल बृजेश प्रजापति सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे
Translate
बुधवार, 14 सितंबर 2022