Translate

रविवार, 18 सितंबर 2022

घुवारा। पति ने लगाया अपनी ही पत्नी पर आरोप...आठ लाख के जेवर लाओ तभी आऊंगी ससुराल।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  भगवाँ थाना क्षेत्र से अजीब बाक्या सामने आया है, एक युवक की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। पति के सामनें उसनें जेवर साथ लानें की बात कही और कहा कि, जेवर साथ लानें के बाद ही ससुराल वापस आऊंगी। भयभीत पति ने ससुराल जाने से पहले भगवां थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर सूचित किया है। इधर ससुराल पक्ष ने गहनें बेच देनें के आरोप लगाए हैं।

     जानकारी के अनुसार, नरेंद्र पिता नत्थू यादव (21) निवासी ग्राम नवीन फुटवारी ने भगवां थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया कि, उसकी पत्नी अनंतवती यादव गर्भवती है 8 रोज पहले गुस्सा होकर वह अपने मायके ओबरी चली गई है। छतरपुर में जांच करानें के लिए उसनें पत्नी को मायके जाने से पहले 8 हजार रुपये भी दिए थे तथा उसके खाते में भी 15 हजार रुपये बताए हैं। ससुराल आनें से पहले पत्नी ने अब पति के सामनें 8 लाख रुपये के जेवर साथ लानें की शर्त रखी है। युवक ने पत्नी के भाई व माता-पिता पर सशर्त भेजनें के आरोप भी लगाये हैं। इधर नरेंद्र के साले अनंतराम यादव निवासी ओबरी ने घटनाक्रम को नकारते हुए बताया कि, जीजा नरेंद्र शराब पीने के आदी है और नशा की लत पूरी करनें उन्होनें सारे गहनें बेच दिए हैं।