Translate

बुधवार, 25 जनवरी 2023

सागर। जिला स्तरीय उदिता प्रशिक्षण।

नेटवर्क सागर। महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में उदिता प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें सागर जिले के 16 परियोजनाओं के 91 सेक्टर से 273 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मासिक धर्म क्या है, मासिक धर्म की समस्या एवं समाधान, सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता एवं निपटान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को बीएमआई निकालना समझाया गया। पोषण शिक्षा अंतर्गत मोटे अनाज का उपयोग एवं महत्व बारे में जानकारी दी गई।

बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के विषय में बाल संरक्षण अधिकारी श्री अरुण शर्मा द्वारा जानकारी दी गई, एवं किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में श्री अनुराग मौर्य सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी गई। 23 जनवरी से निरंतर चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्रीमती लीना घोष, सुधीरा श्रीवास्तव एवं पूनम कबीरपंथी द्वारा प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।