Translate

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

टीकमगढ़। कांग्रेस पार्टी के पुनः निर्वाचित जिलाध्यक्ष को NSUI विधानसभा अध्यक्ष प्रेषित की बधाई।

नेटवर्क टीकमगढ़। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह दांगी जी को उनके सफलतम कार्यकाल एवम् निष्ठावान सदस्य के रूप में सफल कार्यों के चलते पुनः कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर आसीन किया गया है!! इस अवसर पर nsui के विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहित रजक जी ने अपने कार्यकर्ताओ सहित पुष्प माला भेंट करते हुए बधाई दी हैं साथ ही रोहित रजक ने कहा है कि निश्चित तौर पर आपके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी और दोनों विधानसभा सीटों पर आने वाले चुनाव में जीत हासिल करेगी!!

इस अवसर पर nsui के विधानसभा अध्यक्ष रोहित रजक जी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ अहिरवार, रजक समाज समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ वर्मा जी, मोनू छारी, अंकित दांगी, गोलू यादव , ब्रजेंद्र यादव, आनंद यादव, आजाद सेन, अंकित सेन, अमित वर्मा, रोहित मुनि अहिरवार, रीतेश यादव, शानू खान, भूपेंद्र कोरी, महेश बंसकर, निर्मल कोरी सहित सैकड़ों nsui एवम् कांग्रेस कार्यकर्त्ताशामिल हुए।